लखनऊ, फरवरी 18 -- लखनऊ। लखनऊ-रायबरेली रोड पर रोडवेज बसों का निरीक्षण करने के लिए बुधवार को क्षेत्रीय प्रबंधक दौरे पर निकले। उन्होंने लखनऊ-रायबरेली मार्ग पर कई बसों का निरीक्षण किया, उस समय बिना वर्दी के मार्ग पर बस संचालित करते पाए गए। ऐसी स्थिति देखने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने ड्राइवर-कंडक्टरों को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। इस दौरान उन्होंने चालकों और परिचालकों को पूर्ण वर्दी में ड्यूटी किए जाने, हर बस स्टॉपेज से यात्री उठाए जाने, यात्रियों से मधुर व्यवहार किए जाने, निगम आय में वृद्धि के प्रयास किए जाने की बात कहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...