गढ़वा, दिसम्बर 18 -- कांडी, प्रतिनिधि। बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ राकेश सहाय ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के कई आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। बीडीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कांडी आंगनबाड़ी केंद्र एक और आंगनबाड़ी केंद्र एक सड़की बंद पाया गया। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र सड़की 2 बहुत अच्छे ढंग से संचालित हो रहा था। वहां पर्याप्त संख्या में बच्चे उपस्थित थे। बीडीओ ने कहा कि जहां आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले और बच्चे नहीं मिले वहां के आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं को फटकार लगाई और कार्य मुक्त करने का प्रस्ताव उनके स्पष्टीकरण प्राप्त होते ही भेजा जाएगा। साथ ही दोनों केंद्रों की सेविका और सहायिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इतना ही नहीं बीडीओ ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में अनुशासन और नियमित संचालन अनिवार्य किया जाएगा। जीरो टॉलरेंस पर काम ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.