मैनपुरी, फरवरी 22 -- किशनी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रविवार को विशेष बूथ दिवस मनाया गया, लेकिन किशनी नगर के एक विद्यालय में प्रशासन की सख्ती के बावजूद बड़ी लापरवाही सामने आई। एसडीएम गोपाल शर्मा के औचक निरीक्षण के दौरान एक ही केंद्र से चार बीएलओ अनुपस्थित मिले, जिस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए एसडीएम ने उनका वेतन रोकने और स्पष्टीकरण जारी करने के आदेश दिए हैं। एसडीएम दोपहर में किशनी नगर के कंपोजिट विद्यालय स्थित बूथ पर जांच करने पहुंचे थे। यहां कुल छह बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी। निरीक्षण के समय भाग संख्या 318 के दिनेश चंद्र पांडेय और भाग संख्या 323 के अनुपम यादव ही मौके पर कार्य करते पाए गए। शेष चार बीएलओ अमित कुमार भाग संख्या 319, रेहाना बेगम भाग संख्या 320, ममता भाग संख्या 321 और शैलेंद्र कुमार भाग संख्या 322 ड्यूटी से नदारद मिले। मौके...