उरई, जनवरी 20 -- उरई। सरकारी परिषदीय स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था और शिक्षकों की उपस्थिति का हाल जानने को जिलाधिकारी ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिलने पर उसे सस्पेंड करने के निर्देश दिए। स्कूल में बच्चों की कम उपस्थिति और अनियमितताओं तथा अन्य स्टाफ के गायब मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कुठौंद के प्राथमिक विद्यालय बावली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। विद्यालय में 167 बच्चे नामांकित पाए गए, लेकिन मौके पर महज 15-16 बच्चे ही उपस्थित मिले। कम उपस्थिति को लेकर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई। वर्षा दुबे सहायक अध्यापिका, ममता सिंह शिक्षा मित्र, राधा देवी शिक्षा मित्र को बच्चों की कम संख्या पर चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया। जबकि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.