लखनऊ, जनवरी 30 -- नगर निगम लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर निगम में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शुक्रवार सुबह जोन-5 जोनल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सुबह 11 बजे तक कई कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित नहीं पाए गए। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए नगर आयुक्त ने अनुपस्थित कर्मचारियों के नाम के सामने एब्सेंट अंकित कर उन्हें अनुपस्थित घोषित किया गया और एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। जर्जर भवन और खराब रख-रखाव पर नाराजगी नगर आयुक्त ने जोनल कार्यालय भवन का भी निरीक्षण किया, जहां कई स्थानों पर दीवारें जर्जर हालत में पाई गईं और प्लास्टर उखड़ा हुआ था। रख-रखाव की स्थिति कमजोर देख नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई और जोनल अधिकारी को निर्देश दिए कि मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारंभ कराए जाएं तथा जर्ज...