अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शासन के निर्देश पर सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जांचने का क्रम जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को एसीएमओ डॉ. एसके जैन ने मलखान सिंह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इससे पूर्व वे दीनदयाल अस्पताल और जिला महिला अस्पताल का भी निरीक्षण कर चुके हैं। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी, ब्लड बैंक सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया गया। उपकरणों के रखरखाव, दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ की तैनाती और अस्पताल की आवश्यक जरूरतों का बारीकी से परीक्षण किया गया। जिला अस्पताल में हर रोज मरीजों की भीड़ लगने के बावजूद फिजिशियन, सर्जन और पैथोलॉजिस्ट जैसे विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी सामने आई। सीटी स्कैन और डायलिसिस यूनिट जैसी सुविधाएं नहीं थीं। अस्पताल में 500 एमवीए क्षमता की नई एक्सरे मशीन लगा...