औरंगाबाद, दिसम्बर 5 -- शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक शुक्रवार को औरंगाबाद कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। सभी अधिकारियों द्वारा किए जा रहे विद्यालय निरीक्षण की समीक्षा की गई। डीएम ने क्रमवार सभी पदाधिकारियों से यह जानकारी ली कि निरीक्षण के दौरान क्या-क्या कमियां पाई गईं, सुधार के लिए क्या निर्देश दिए गए तथा अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों पर कितनी कार्रवाई की गई। कई अधिकारियों द्वारा अपेक्षित एवं संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि अधिक से अधिक संख्या में विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करें। अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछते हुए विभागीय कार्रवाई करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कक्षा 11वीं एवं 12वीं में छा...