जौनपुर, जनवरी 15 -- जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने बुधवार को रामनगर ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बर्राह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में मूलभूत सुविधाओं और चिकित्सकों की उपस्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। मौके पर फार्मासिस्ट उपस्थित मिले, जिनसे उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, एण्टी वेनम, एण्टी रैबीज की उपलब्धता, होम्योपैथिक दवाओं की उपलब्धता आदि के संबंध में जानकारी ली। डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को तैनात चिकित्सकों के रोस्टर की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि रोस्टरवार चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी जाए और सभी चिकित्सकों को निर्देश दिया कि रोस्टर का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें। उन्ह...