पूर्णिया, जनवरी 8 -- धमदाहा, एक संवाददाता।धमदाहा प्रखंड अंतर्गत नवटोलिया घरारी स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र के वार्ड संख्या 8 एवं आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 53 पर बुधवार को चल रहे रूटीन इम्यूनाइजेशन (आरआई) सत्र के दौरान आशा कार्यकर्ता अनुपस्थित मिली। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा गठित निरीक्षण टीम ने जांच के दौरान आशा कार्यकर्ता सरिता कुमारी को अनुपस्थित देखा गया। हालांकि जांच के दौरान एएनएम गीत कुमारी एवं आंगनबाड़ी सेविका तनुजा कुमारी उपस्थित थीं। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि पोषक क्षेत्र का सर्वे अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है, जिस कारण शून्य से पांच वर्ष के बच्चों के लिए होने वाले रूटीन इम्यूनाइजेशन की ड्यू लिस्ट तैयार नहीं की जा सकी है। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि केंद्र पर नवजात शिशुओं के लिए स्क्रीन उपलब्ध नहीं थी तथा रोटा वैक्सीन...