उन्नाव, जनवरी 4 -- उन्नाव। अपर निदेशक स्वास्थ्य लखनऊ मंडल ने रविवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। एडी ने जिला महिला व पुरुष अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ मरीजों से उन्हें दिए जा रहे उपचार की जानकारी भी ली। जिसके बाद एडी स्वयं इमरजेंसी वार्ड पहुंचे और यहां मौजूद चिकित्सकों द्वारा दिए जा रहे उपचार की बारीकी से निगरानी की। मरीजों को दिए जा रहे उपचार व व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए बीते दिनों प्रमुख सचिव स्वास्थ्य की टीम ने जिले के अस्पतालों का निरीक्षण किया था। 21 दिसंबर को टीम ने जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी थी। 70 पन्नों की रिपोर्ट में जिला अस्पताल की कई कमियां उजागर हुई थी। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों की जांच करने रविवार सुबह करीब दस बजे अपर निदेशक स्वास्थ्य लखनऊ मंडल डॉ. जीपी गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचे। सबसे पहल...