सासाराम, दिसम्बर 12 -- सासाराम, एक संवाददाता। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने को लेकर शुक्रवार की सुबह सिविल सर्जन डॉ. मणिराज ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई वार्डों का भ्रमण कर चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। ओपीडी से लेकर मातृ शिशु अस्पताल के सभी वार्डों का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी के पंजीयन काउंटर, बीपी-शुगर जांच वार्ड, मोतियाबिंद वार्ड, आंख विभाग, दंत विभाग, सामान्य वाह्य वार्ड, अस्थि वाह्य वार्ड से लेकर शिशु वार्ड, महिला वार्ड, प्रसूति वार्ड, ऑपरेशन थियेटर आदि में जांच की। खामियां मिलने पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर जांच और इलाज कराना सरकार की प्राथमिकताओं में एक है। मौके पर अस्पताल प्रबंधक अजय कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.