सराईकेला, जनवरी 30 -- बीडीओ और थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण -निरीक्षण के दौरान मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा सरायकेला,संवाददाता। सरायकेला नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है। बीडीओ यशमिता सिंह और सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने नगर क्षेत्र अंतर्गत 13 मतदान केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विधि-व्यवस्था देखी। मतदान केंद्रों पर पेयजल व्यवस्था, शौचालय, रेम्प, विद्युत व्यवस्था आदि से संबंधित जानकारी ली गई। चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। बीडीओ यशमिता सिंह ने कहा कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए सभी तैयारियां की जा रही है। मतदान स्थल तक सुगम पथ, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय, सुरक्षा, स्वास्थ्...