पीलीभीत, मई 12 -- पूरनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माधौटांडा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टाफ के संबंध में जानकारी ली। स्टाफ रजिस्टर को चेक किया गया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य एवं उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने पर बेहतर ढंग से साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल स्टॉफ से डीएम ने कहा कि डॉक्टर समय पर उपस्थित रहते हुए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराए। जिससे कि आम जनमानस को असुविधा न हो। अस्पताल में दवाइयां के उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दवाएं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.