दुमका, दिसम्बर 25 -- मसलिया, प्रतिनिधि।बीडीओ अजफर हसनैन ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के कोलरकोंडा पंचायत के पहाड़ पर बसे गांव बासमत्ता गांव में निर्माणाधीन अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण करते हुए जल्द से जल्द आवास को पूर्ण करने की निर्देश दिया। बीडीओ ने कोल्होड पहुंचकर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में 96 स्वेटर बोरा में बंद पाया गया। जबकि केंद्र में कुल 33 बच्चे नामांकित है। विभाग से आदेश है कि प्रति बच्चे दो दो स्वेटर वितरण किया जाना है। परंतु सेविका द्वारा एक भी स्वेटर बच्चों के बीच नहीं बांटा गया है। जबकि हिसाब से पिछले वर्ष का स्वेटर भी अब तक वितरण नहीं किया गया है। इस पर बीडीओ ने सेविका के विरुद्ध बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को स्पष्टीकरण हेतु निर्देशित किया गया। वहीं मौके पर ग्रामीणों की समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.