गंगापार, जनवरी 20 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान के लिए रविवार को भी बीएलओ को काम करना था। लेकिन अधिकारियों के निरीक्षण में ज्यादातर बीएलओ नहीं मिले। एसडीएम मेजा सुरेंद्र प्रताप यादव, तहसीलदार नंदलाल, नायब तहसीलदार लालतारा राम अवध शाह ने कई बूथों का निरीक्षण किया तो सन्नाटा पसरा मिला। नायब तहसीलदार नंदलाल टीम के साथ प्राथमिक विद्यालय खानपुर पहुंचे तो वहां सबकुछ ठीकठाक मिला आधे घंटे तक निरीक्षण कर वह टीम के साथ रामलाल अग्रवाल इंटर कॉलेज सिरसा पहुंच गए, जहां आठों बूथों का निरीक्षण करने के बाद नायब तहसीलदार लाल तारा के साथ राम अवध शाह के साथ प्राथमिक विद्यालय उन्नौर पहुंचे तो दो बूथ पर लगाए गए बीएलओ अनुपस्थित रहे। इनका विवरण शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भेजा जाएगा। उधर, एसडीम मेजा सुरेंद्र प्रताप यादव टीम के साथ व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.