बागेश्वर, मई 24 -- बागेश्वर, संवाददाता उप जिलाधिकारी मोनिका ने शनिवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की स्थिति का जायजा लेने के लिए राशन दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में बायोमेट्रिक (ई-पॉश) मशीन के उपयोग की जानकारी ली। इस दौरान उन्हें तीन दुकान बंद मिली। इस पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई है। पूर्ति विभाग को ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुल पांच राशन दुकानों का मुआयना किया, जिनमें से तीन दुकानें बंद पाई गईं। इस पर उपजिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी जताते हुए संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को समय पर और पारदर्शी तरीके से राशन उपलब्ध हो। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने स्पष्ट किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.