गोरखपुर, जनवरी 13 -- हरपुर बुदहट,हिदुस्तान संवाद। क्षेत्र के परमेश्वरपुर ग्राम पंचायत के चंदहा गांव के पास खूदवा नाले पर प्रस्तावित पुलिया निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता और ठेकेदार ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।अवर अभियंता केके शुक्ला ने बताया कि लगभग 80 लाख रुपये की लागत से 5x4 मीटर आकार की पुलिया का निर्माण किया जाना है। लंबे समय से अधूरा पड़ा कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। टेंडर हो गया है, एक हफ्ते के अंदर कार्य शुरू होगा, काम शुरू करने के लिए ठेकेदार को दिशा निर्देश दिया गया है। पुलिया बनने से दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, खासकर बरसात के मौसम में परेशानी से राहत मिलेगी।इस मौका पर भाजपा जिला मंत्री रामुजागिर शुक्ला, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला, आनन्द दूबे, सन्तोष दूबे, रामनाथ पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.