कानपुर, फरवरी 21 -- चकेरी, संवाददाता। डीजी हेल्थ ने शनिवार की देर शाम कांशीराम अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएमएस ने उनसे स्टाफ बढ़ाने की मांग की। इस पर डीजी हेल्थ ने अस्पताल में डॉक्टरों से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का स्टॉफ देने का आश्वासन दिया। शनिवार देर शाम को लखनऊ से आए डीजी हेल्थ पवन कुमार अरुण कांशीराम अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने आईसीयू सुचारु रूप से न चल पाने के सवाल किया। सीएमएस ने न्यूरो विशेषज्ञ के साथ साथ स्टाफ की कमी की बात कही। डीजी हेल्थ ने अस्पताल में साफ सफाई पर ध्यान दिये जाने की बात पर जोर दिया। साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का निर्देश दिया। डीजी हेल्थ ने अस्पताल परिसर पर शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी के लिए एक डिस्प्ले लगाने के लिए कहा। वहीं परिसर में अंधेरा होने क...