मेरठ, फरवरी 3 -- मवाना। हस्तिनापुर रोड स्थित पिंजरापोल गोशाला का सोमवार को नोडल अधिकारी डॉ. हरिवंश सिंह ने निरीक्षण किया। उन्हें कई कमियां मिली। गोशाला में मवाना ब्लॉक और नगर पालिका से संबंधित पशुओं का रिकॉर्ड, खर्च और देखभाल का लेखा-जोखा अलग-अलग रखा जाए। उन्होंने परिसर में मवाना ब्लॉक का भूसा गोदाम नहीं होने पर चिंता जताई। इस संबंध में मेरठ सीडीओ व बीडीओ को पत्र लिखने की बात कही। मौके पर गोशाला के उपसभापति मुकेश गुप्ता, मुंशी अमित कुमार, पंचायत सचिव पंकज यादव मौजूद रहे। शासन की ओर से नोडल अधिकारी गाजियाबाद जिले के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.हरिवंश सिंह बनाए गए हैं। सोमवार को नोडल अधिकारी ने मवाना स्थित पिंजरापोल गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान पशुओं की देखभाल, आधारभूत सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ...