किशनगंज, फरवरी 11 -- पौआखाली। मंगलवार को ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत डुमरिया पंचायत के चपाती गांव में मंगलवार को जैविक खेती, पशुपालन एवं कृषि आधारित उद्यमों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कृषि विभाग के सचिव रामचंद्र एवं जिला कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार ने गांव का दौरा कर किसानों की गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रदान संस्था की टीम भी मौजूद रही। टीम में कोऑर्डिनेटर अमित कुमार ठाकुर, एग्जीक्यूटिव ताशी शेर्पा, सुस्मिता सरकार, राशिद कमाल सहित कृषि विशेषज्ञ मनोज, आयुष और रौशन शामिल थे। टीम ने गांव में संचालित जैविक खेती, पशुपालन और स्वरोजगार से जुड़े विभिन्न कृषि उद्यमों का बारीकी से अवलोकन किया। अधिकारियों ने किसानों से सीधा संवाद कर उनकी प्रगति, अनुभव और समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान जैविक खेती के लाभ, कम लागत में अधिक उत्पादन औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.