सहारनपुर, फरवरी 9 -- खंड विकास कार्यालय का जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सोमवार को बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम सचिवों की बैठक लेकर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, फाइलों के रखरखाव को लेकर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। डीएम दोपहर के समय कार्यालय पहुंचे और पंचायत राज विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) कार्यालय, स्टाफ रूम और कैंटीन का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों की जांच की गई। जनसुनवाई और मनरेगा से संबंधित फाइलों के रखरखाव में खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने कार्यवाहक बीडीओ एवं प्रशिक्षु आईएएस विनोद कुमार मीणा को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के पुराने जर्जर भवन के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव भेजने और उसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.