कौशाम्बी, फरवरी 4 -- मंझनपुर, संवाददाता। पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत राकेश राय इन दिनों कौशाम्बी में तैनात हैं। शासन ने उनको उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्न्ति दी है। बुधवार को एसपी राजेश कुमार ने अपने कार्यालय में बुलाकर वर्दी पर तीन स्टार लगाते हुए उन्हें पदोन्न्ति की बधाई दी। कहा कि आगे भी इसी तरह निष्ठा और पूरी ईमानदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...