हरदोई, फरवरी 7 -- हरदोई। कोतवाली देहात में तैनात उपनिरीक्षक मोहम्मद अजीम खान के निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने पर पुलिस कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी/पूर्वी द्वारा उन्हें स्टार लगाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। पुलिस अधीक्षक ने अजीम खान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मेहनत, ईमानदारी और अनुशासन से ही यह उपलब्धि मिलती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि निरीक्षक के रूप में वे और अधिक जिम्मेदारी के साथ कानून व्यवस्था को मजबूत करेंगे। समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...