बुलंदशहर, जनवरी 8 -- सुरेशचन्द अग्रवाल मैमोरियल पब्लिक स्कूल, गुलावठी में 36 यू०पी० वाहिनी एनसीसी के तत्वावधान में दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन पी०टी० एवं विभिन्न खेलों, ड्रिल और फायरिंग का अभ्यास कराया गया। शिविर में पहुंचे परमवीर चक्र कैप्टन योगेन्द्र सिह यादव के द्वारा कैम्प में व्याख्यान दिया गया। एनसीसी कैडिटों को कारगिल युद्ध के बारे में अपने अनुभव विस्तार से साझा किये और कैडिटों को कठिन से कठिन परिस्थिति में हौसला कैसे रखना है, अनुशासन और समय की अहमियत के बारे में बताया। उन्होंने कैडिटों को जीवन में असफलता मिलने पर निराश होने के बजाय उस पर समय बद्ध तरीके से दोबारा प्रयास करने के लिए प्रेरित किया एवं सफलता हासिल करने के गुण बताये। शिविर में साइबर क्राइम टीम के सब इंस्पेक्टर पंकज चौधरी ने मोबाईल, सोशल मीडिया,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.