प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 2 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक के पूरे चौरिहन भटनी निवासी किसान आद्या प्रसाद तिवारी ने गोशाला में संरक्षित निराश्रित मवेशियों के चारे के लिए अपने खेत का पूरा भूसा दान करने का निर्णय लिया। इसके लिए प्रधान प्रतिनिधि अशोक सिंह के जरिए ब्लॉक में बीडीओ को सूचित किया। बीडीओ ने महमदपुर खास में बनी गौशाला में भूसा की आवश्यकता बताई और प्रधान को किसान का भूसा ले जाने की जिम्मेदारी दी। प्रधान ने शुक्रवार को भूसा दान कर दिया। बीडीओ विजयशंकर मणि तिवारी ने किसान को प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर सुशील शुक्ला, बुधई गौतम, भैयालाल तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.