गाज़ियाबाद, जनवरी 10 -- गाजियाबाद। जिले में निराश्रित बच्चों को रेस्क्यू करने के लिए प्रोबेशन विभाग ने शनिवार को अभियान की चलाया। यह अभियान विभाग ने उच्च न्यायालय के निर्देश पर संचालित किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर ने बताया कि विभाग द्वारा टीम का गठन कर शहर के विभिन्न क्षेत्र हापुड़ चुंगी चौराहा, पुराना बस अड्डा, हापुड़ मोड़ आदि स्थानों पर रेस्क्यू एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान निराश्रित बच्चों सहित निराश्रित महिलाएं एवं बुजुर्गों की तलाश भी की गई। रेस्क्यू अभियान के अंतर्गत संरक्षण अधिकारी जितेंद्र कुमार, वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर प्रीति मलिक सहित अन्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...