आजमगढ़, जनवरी 13 -- शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शहर से सटे विकास खंड पल्हनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत जयरामपुर के पास आजमगढ़-मऊ मार्ग पर निराश्रित पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सबसे ज्यादा दिक्कत सुबह और शाम के समय होती है। बीते कुछ दिनों में निराश्रित पशुओं के चलते घटित हुई कई मार्ग दुर्घटना में लोग चोटिल हो चुके हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार आंखें बंद किए बैठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान से लेकर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पशुओं को पकड़कर गोशाला नहीं भेजा जा रहा है। रात के समय अंधेरे में सड़क पर बैठे पशु से कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने प्रशासन से निराश्रित...