अल्मोड़ा, जून 21 -- सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में इन दिनों निराश्रित गोवंशों और कटखने बंदरों का आंतक बना हुआ है। शनिवार को मामले को लेकर नगर निगम पार्षदों ने मेयर को ज्ञापन सौंप जल्द कार्रवाई की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा कि निराश्रितों गोवशों और कटखने बंदरों से आतंक से लोगों में भय बना हुआ है। आए दिन निराश्रित गोवंश जहां एक ओर लोगों को घायल कर रहे है, वहीं दूसरी ओर नगर की यातायात व्यवस्था को भी बाधित कर रहे है। कटखने बंदर भी स्कूली बच्चों पर हमला कर घायल कर रहे है। पार्षदों ने जल्द इनके आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई। इधर, मेयर अजय वर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने जिले में नए गौ सदनों के निर्माण को लेकर स्वीकृति दी है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। यहां ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद अमित साह मोनू, वसुधा पंत, अर्जुन सिंह बिष्ट, गुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.