संभल, दिसम्बर 16 -- शहर में सड़क हादसों और यातायात बाधा का कारण बन रहे निराश्रित गोवंश के खिलाफ संभल नगर पालिका परिषद ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने शहर की विभिन्न गलियों, चौराहों और मुख्य मार्गों से करीब आधा दर्जन छुट्टा गोवंश को पकड़कर सुरक्षित रूप से निर्धारित गौशालाओं में भिजवाया। नगर क्षेत्र में लंबे समय से निराश्रित गोवंश की मौजूदगी से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार गोवंश के अचानक सड़क पर आ जाने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका ने यह अभियान चलाया है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डा. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि निराश्रित गोवंश को लेकर नगर पालिका लगातार अभियान चला रही है। जहां भी शहर में छुट्टा गोवंश द...