शाहजहांपुर, जनवरी 13 -- जलालाबाद। भारतीय बजरंग दल के प्रांत मंत्री मुनिराज सिंह के नेतृत्व में सोमवार को जलालाबाद तहसील परिसर में किसानों ने निराश्रित गोवंश के संरक्षण और सुरक्षा के लिए धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने छुट्टा गोवंश द्वारा फसल बर्बाद होने, सड़क दुर्घटनाओं में जान जाने जैसी समस्याओं पर चिंता जताई और सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उप जिलाधिकारी प्रभात राय ने किसानों को आश्वासन दिया कि ग्राम गुरगांव में बनने वाली नई गोशाला 22 जनवरी तक चालू कर दी जाएगी और अन्य मांगों पर भी जल्द कार्यवाही होगी। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...