प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 1 -- प्रतापगढ़। जिले के गो संरक्षण केंद्रों में संरक्षित गोवंशों के सम्बंध में सोमवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने नोडल अफसरों के साथ बैठक की। सीडीओ ने निराश्रित गोवंशों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान रखने के लिए लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने डीसी मनरेगा को सभी गो संरक्षण केंद्र में संरक्षित गोवंशों के ठंड से बचाव, भूसा, साइलेज व हरे चारे की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इसके अलावा रात में प्रकाश की व्यवस्था और बीमार गोवंशों के लिए सिकवार्ड की व्यवस्था मजबूत कराने का निर्देश दिया। सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निराश्रित गोवंशों की देखरेख में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.