संभल, जनवरी 16 -- सिरसी में श्वान द्वारा काटे जाने से मासूम की मौत के बाद निराश्रित श्वानों की बढ़ती समस्या और उससे जुड़ी जन-सुरक्षा व जन-स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला ग्रामीण क्षेत्र श्वान प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन की समीक्षा की गई। बैठक में उच्च न्यायालय द्वारा "सिटी हाउबेड बाई स्ट्रे किड्स पे प्राइस" में दिए गए निर्देशों के क्रम में निराश्रित पशुओं के प्रबंधन को लेकर व्यापक कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इसके तहत जनपद स्तर पर एक जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया। समिति में जिलाधिकारी को अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी को उपाध्यक्ष तथा जिला पंचायत राज अधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.