उन्नाव, दिसम्बर 30 -- बारा सगवर। थाना क्षेत्र की बक्सर चौकी में सीओ व थाना प्रभारी ने 25 निराश्रित असहाय लोगों को कंबल देकर सम्मानित किया। बक्सर चौकी में चौकी क्षेत्र के असहाय निराश्रित महिला व पुरुषों को सीओ मधुप नाथ मिश्र व थाना प्रभारी धर्मेन्द्र नाथ मिश्र ने कंबल देकर सम्मानित किया। सीओ ने कहा कि भारतीय संस्कृति में दान का बड़ा महत्व है, जो देता है वही देवता है। चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने निराश्रित लोगों को माला पहना कर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...