बिजनौर, दिसम्बर 28 -- जमीयत उलमा-ए-हिंद, जिला बिजनौर के उप महासचिव मुफ्ती नबील अहमद रशीदी ने नए साल के अवसर पर जारी एक प्रेस बयान में कहा कि यह समय हम सभी के लिए ईमान, उम्मीद और हौसले के साथ आगे बढ़ने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि बीता हुआ साल हमें बहुत कुछ सिखाकर गया है और संभलकर चलने की सीख दी है। नया साल नई रहमतों, नई जिम्मेदारियों और नए अवसरों के साथ आता है। मुफ्ती नबील अहमद रशीदी ने कहा कि हमें अपने कर्मों को बेहतर बनाना चाहिए और अपनी नीयत को साफ रखना चाहिए। अल्लाह पर पूरा भरोसा ही जीवन की असली ताकत है। निराशा के बजाय कृतज्ञता को अपनाएं और सब्र का दामन कभी न छोड़ें। उन्होंने आपसी प्रेम, भाईचारे और सहनशीलता को बढ़ावा देने की अपील की और कहा कि सच्चाई, ईमानदारी और मानव सेवा को अपना जीवन उद्देश्य बनाना चाहिए। अंत में उन्होंने दुआ की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.