चंदौली, फरवरी 20 -- चंदौली, संवाददाता। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को सीडीओ आर जगत साईं की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हुई। इसमें स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 की समीक्षा की गई। इस दौरान कुछ बिंदुओं की निराशाजनक प्रगति पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त किया। संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए माह के अंत तक सभी कार्यों को पूर्ण करने की हिदायत दी। साथ ही जियो टैगिंग कर शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। चेताया कि ऐसा नहीं करने पर संबंधित के साथ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष ओडीएफ प्लास, गंगा किनारे ग्राम पंचायतों के शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर उनका संचालन करने का निर्देश दिया। वहीं राजस्व ग्रामों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, शौचालय निर्माण एवं संचालन में कम प्रगति प्राप्त होने ...