नोएडा, फरवरी 23 -- ग्रेटर नोएडा। निराला एस्पायर उत्तराखंड प्रवासी मंच की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्तराखंडी संस्कृति, लोकगीतों, पारंपरिक व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर रहा। श्रीराम पर्वतीय लोक कलामंच के कलाकारों ने होली के गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रवासी उत्तराखंडियों ने पूरे उत्साह से भाग लेकर अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को जीवंत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...