पीलीभीत, फरवरी 25 -- महाशिवरात्रि पर आज महाकुंभ में स्नान के लिए काफी संख्या में लोगों के पहुंचने का क्रम शुरु हो गया है। ऐसे में तराई के लोगों के लिए वहां पहुंचना काफी परेशानी भरा साबित हो रहा। कारण है कि कोहरे के चलते त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त चल रही है। ऐसे में लोगों को अन्य वाहनों से वहां जाना पड़ा। टनकपुर से चलकर त्रिवेणी तक जाने वाली ट्रेन को दिसंबर, जनवरी और फरवरी में कोहरे के चलते अलग-अलग दिनों में निरस्त कर दिया गया था। यह ट्रेन 26 फरवरी तक निरस्त चल रही है। ऐसे में आज कुंभ में होने वाली अंतिम स्नान को लेकर लोग परेशान दिखे। ट्रेन न होने के कारण लोगों को यहां से अलग-अलग रुट से रवाना होना पड़ा। यही नहीं कुछ लोग बसों और निजी वाहन से महाकुंभ के समापन पर शामिल होने के लिए रवाना हुए। त्रिवेणी आज भी निरस्त रहेगी। माना जा रहा है कि यह ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.