महोबा, जनवरी 5 -- महोबा, संवाददाता।फसल बीमा घोटाले के बीच बीमा कंपनियों के द्वारा निरस्त पॉलिसियों के बहाल करने की मांग उठाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। फसल बीमा घोटाले की गूंज शासन तक गूंज रही है। बीमा के नाम पर फर्जीवाड़ा कर नदी, पहाड़ और वन विभाग की भूमि पर बीमा करा क्लेम हड़पा गया है। नटवरलालों के द्वारा 40 करोड़ का फर्जीवाड़ा किया गया। बुंदेलखंड किसान यूनियन के द्वारा सोमवार को जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को दिए ज्ञापन के माध्यम से बीमा कंपनी के द्वारा निरस्त की गई पॉलिसियों को बहाल करने की मांग उठाई गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकिशुन शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कहा कि बीमा कंपनी के कर्मचारियां की सांठगांठ से नटवरलाल फसल बीमा में घोटाला करने में सफल हो सके। 40 करोड़ के घोटाला का मामला सुर्खियां बना तो बीमा कंपनी ने किसानों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.