महोबा, दिसम्बर 18 -- महोबा, संवाददाता। प्रधानमंत्री फसल बीमा में हुए घोटाला और अब बीमा पॉलिसियों के निरस्त करने के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी ने अभिलेखों की गहनता से जांच करने के बाद बीमा पॉलिसी को पोर्टल में अपलोड करने के निर्देश दिए। कहा कि गलत अभिलेख के साथ पॉलिसी अपलोड होने पर कार्रवाई की जाएं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने बीमा कंपनी के अधिकारियों सहित बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की। बीमा कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि 2025 में 23352 बीमा पॉलिसी पोर्टल पर प्राप्त हुई है। डीएम ने अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देश दिए कि 31 दिसंबर तक सभी किसान क्रेडिट कार्ड धारकों का प्रीमियम कटकर फसल बीमा पोर्टल पर विवरण दर्ज हो जाता चाहिए। जनसेवा केंद्र संचालकों को निर्देश दिए गए कि गैर ऋणी किसानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.