मुजफ्फर नगर, मार्च 10 -- बघरा ब्लॉक के गांव निरमाना में वर्ष 2019-20 में तालाबों के कथित सौंदर्यीकरण मामले में एसडीएम सदर व तहसीलदार आज (मंगलवार ) को प्रयागराज हाईकोर्ट में पेश होंगे। साथ ही डीएम मुजफ्फरनगर के स्तर पर हलफनामा जमा करने के आदेश हैं। बघरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव निरमाना में वर्ष 2019-20 के दौरान लघु सिंचाई विभाग द्वारा खसरा नंबर 309 व 282 में स्थित 52-52 बीघा रकबे के दो तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया गया था। करीब 1.63 करोड़ की लागत से होने वाले सौंदर्यीकरण में तालाबों में पक्के रैम्प, घाट, आउटर लेन व इनलेन का निर्माण कराया जाना था। इस मामले में हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता सुरेंद्र त्यागी सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि तालाबों पर कोई भी पक्का निर्माण न कराकर तालाबों में गहरे गड्ढे खोदे गए हैं। साथ ही उसी मिट्टी से तालाबों की मेढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.