सोनभद्र, जनवरी 28 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल ने सीएसआर कार्यक्रमों के अंतर्गत आयोजित 30 दिवसीय इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग एवं सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन किया। यह प्रशिक्षण यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरएसईटीआई), सिंगरौली में 27 जनवरी 2026 को संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से कुल 35 युवाओं को व्यावहारिक एवं उद्योग-प्रासंगिक कौशल प्रदान किए गए, जिससे उन्हें स्वरोजगार एवं आजीविका के स्थायी अवसर प्राप्त हो सकें। समापन समारोह में एनटीपीसी विंध्याचल से निखिल जायसवाल, कार्यपालक (सी एस आर), सिंगरौली के रंजीत कुमार, एलडीएम तथा विजय कुमार, निदेशक (आर एस ई टी आई) मौजूद रहे। उन्होने कहा कि प्रशिक्षुओं को निरंतर सीखने, अनुशासन तथा समय प्रबंधन को उद्यमिता की सफलता के प्रमुख स्तंभ बताया। निखिल जायसव...