बोकारो, फरवरी 6 -- गोमिया, प्रतिनिधि। पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में गुरुवार को कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य 'तिलक एवं आशीर्वचन समारोह' का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आगामी बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं के मनोबल को बढ़ाने और उनके सफल भविष्य की कामना हेतु समर्पित रहा। प्राचार्य बृजमोहन लाल दास द्वारा विद्यार्थियों को चंदन का तिलक लगाकर किया गया। साथ ही 'स्वर्णिम भविष्य' का आशीर्वाद देते हुए सफलता के मूल मंत्र साझा किए। कहा कि कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और एकाग्रता ही सफलता की असली कुंजी है। वर्ग शिक्षिका नेहा कुमारी, वंदना ठाकुर, शिक्षक आईके झा एवं एके सिंह ने बच्चों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के विशेष टिप्स दिए और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। नीलांजना दास गुप्ता ने भी अपने प्रेरणादायी श...