गया, जनवरी 4 -- निरंजना नदी के पुनरुत्थान अभियान को गति देने के लिए बिहार लोक प्रशासन और ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) भी जुड़ गया है। रविवार को बिपार्ड के 123 कनीय अभियंताओं ने गया से झारखंड के हंटरगंज तक नदी की यात्रा की। यह पहल बिपार्ड और नमामि निरंजना फल्गु मिशन के संयुक्त प्रयास के रूप में आयोजित की गयी। यात्रा के दौरान अभियंताओं ने नदी तट पर पदयात्रा की। श्रमदान किया और निरंजना नदी को निर्मल व अविरल बनाने का संकल्प लिया। बिपार्ड गया की एडिशनल डायरेक्टर जनरल सह मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ. सफीना एएन के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिशन संयोजक संजय सज्जन सिंह ने कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से नदी बेसिन क्षेत्र में जल चेतना विकसित की जाएगी। कम पानी वाली फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा और सूखे पड़े जलस्रोतों को पुनर्जीवित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.