फरीदाबाद, मई 9 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी की बेटी निरंजना पुनिया का बिहार में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए चयन हुआ है। वह जिम्नास्टिक के सभी इवेंट में हिस्सा लेंगी। निरंजना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और प्रशिक्षकों को दिया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए चयनित होने पर उनके पिता देवेंद्र पुनिया और मां मनजीत पुनिया ने बधाई दी है। खेलाे इंडिया यूथ गेम्य में जिम्नास्टिक के मुकाबले 10 मई से शुरू होंगे। पदक सुनिश्चित करने के लिए दिन रात मेहनत कर रही हैं। निरंजना पुनिया की मां मनजीत ने बताया कि वह ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-81 स्थित श्रीराम स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। वह नौ वर्ष की आयु से जिम्नास्टिक का अभ्यास कर रही हैं। वह अपने परिवार के साथ ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-86 स्थित समरपाम सोसाइटी में रहती हैं। जिम्नास्टिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.