मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- जल संरक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन के सशक्त कदम प्रोजेक्ट अमृत के चौथे चरण मे स्वच्छ जल-स्वच्छ मन अभियान के अंतर्गत शुक्रतीर्थ में गंगा तट पर सेंकड़ो कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। जिसमे जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी भाग लिया। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ मे सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम मे जीवन व मोक्षदायिनी गंगा के तट पर रविवार को सन्त निरंकारी मिशन से जुड़े सैकड़ों स्वयंसेवकों सहित साध-संगत से जुड़े कार्यकर्ताओं ने गंगा मे फैली गंदगी को साफ किया। पॉलीथिन, पुराने कपड़े, प्लास्टिक आदि के कचरे को उठाया व गंगा घाट को पानी से स्वच्छ से किया। संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि यह विशाल अभियान देशभर में 1500 से अधिक स्थानों में एक साथ आयोजित किया जा रहा है। इस व्यापक विस्तार क...