बांदा, फरवरी 19 -- बांदा।प्रोजेक्ट अमृत के चौथे चरण में केन नदी आरती घाट को स्वच्छ करने का कार्य सुबह आठ से 11 बजे तक निरंकारी मिशन के सेवादारों व श्रद्धालु शाखा संचालक अंबिका प्रसाद के मार्ग दर्शन में करेंगे। सफाई स्थल पर सत्संग का आयोजन भी होगा। जोन के क्षेत्रीय संचालक डा.सुरेश सिंह ने बताया कि 22 फरवरी को सफाई अभियान चलेगा। कहा कि यह अभियान निरंकारी मंडल देशभर में चला रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...