बिहारशरीफ, फरवरी 12 -- नियोजित शिक्षकों ने कालबद्ध प्रोन्नति देने की मांग की फोटो : टीचर 01 : जिला शिक्षा कार्यालय में गुरुवार को स्थापना डीपीओ से वार्ता करते शिक्षक संघ के जिलासचिव सुनील कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। परिवर्तनकारी प्रारंभिक प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को स्थापना डीपीओ आनंद शंकर से भेंट की। नियोजित शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति देने की मांग की। जिलासचिव सुनील कुमार ने बताया कि नियोजित शिक्षकों को 12 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के बाद कालबद्ध प्रोन्न्ति देने का विभागीय प्रावधान है। कई बार संगठन के माध्यम से जिला शिक्षा कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की गयी है। लेकिन, अभी तक कार्रवाई नहीं की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.