मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर नियोजित शिक्षकों की प्रोन्नति एवं स्थानांतरण को लेकर मंगलवार को शिक्षा भवन में शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया। कड़ाके की ठंड में भी भारी संख्या में शिक्षकों ने एकजुट होकर विभाग की गलत नीतियों के विरुद्ध नारेबाजी की। संघ के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को शिक्षा देने वाली सरकार व विभाग की लापरवाही एवं मनमानी से त्रस्त शिक्षक भीषण ठंड में आन्दोलन पर बैठे हैं। यह सिस्टम पर करारा तमाचा है। 20 वर्षों से राष्ट्र की मुख्यधारा में शिक्षा प्रदान करनेवाले नियोजित शिक्षक विभाग के उदासीन रवैये के कारण नियम होने के बाबजूद प्रोन्नति एवं स्थानांतरण पाने से वंचित हैं। सरकार शिक्षकों की समस्या के समाधान का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.