आरा, नवम्बर 27 -- पीरो, संवाद सूत्र पीरो प्रखंड सहित जिले भर के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत नियोजित शिक्षकों के वेतन से भविष्य निधि मद में कटौती की गई राशि माहवार संबंधित ईपीएफ खाते में जमा नहीं की गई है। अधिकतर शिक्षकों का आठ से 10 माह की राशि बकाया है जो उनके ईपीएफ खाते में जमा की जानी है। वेतन से राशि की कटौती होने के बाद भी ईपीएफ खाते में जमा नहीं किए जाने से शिक्षकों में नाराजगी देखी जा रही है । इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ( स्थापना) भोजपुर के पत्रांक 538 (स्था) दिनांक 27-08-2025 द्वारा सभी बीईओ को निदेशित किया गया था कि दिनांक 12 सितंबर को अपने सहायक लेखापाल को प्रतिनियुक्त कर शिक्षकों के ईपीएफ खाता को अद्यतन कराया जाए, लेकिन उक्त आदेश के बावजूद किसी बीइओ ने न तो सहायक लेखापाल को प्रतिनियुक्त किया और न ईपीएफ खाता अद्यतन ...