जहानाबाद, दिसम्बर 5 -- जहानाबाद। बिहार सरकार श्रम संसाधन बिभाग जिला नियोजनालय के तत्वाधान में नि:शक्तजनों के लिए नियोजन सहायता कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन 11 दिसंबर को बुनियाद केंद्र जहानाबाद में किया जाएगा। इस सेमिनार में नि:शक्तजनों को उज्ज्वल स्मॉल फाइनेंस बैंक और यूथ फॉर जाब्स फाउंडेशन के द्वारा प्राप्त रिक्तियों पर नियोजित किया जायेगा। भर्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10 वीं पास होना जरूरी है। चयन के लिए उम्मीदवारों का एनसीएस पोर्टल पर निबंधित होना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...